होता नहीं है वो जो दिखाया जाता है
होता नहीं है वो जो दिखाया जाता है
अपना फ़ायदा तुम्हारा बताया जाता है
तुम्हे लगता है तुम सोच रहे हो ऐसा
ये सब तुम्हारे दिमाग़ में घुसाया जाता है
कुछ बातें इशारों में भी है पड़ती करनी
सब कुछ खुल के नहीं बताया जाता है
हिम्मत करता है जो सच बोलने की
हो कर इकट्ठे उसे अब दबाया जाता है
कमेंट ऑप्शन कर दो बंद फेसबुक में
यहीं से तो सारा ज़हर फैलाया जाता है
चादर धर्म की यहां काम आती है बहुत
इसी की आड़ में फ़ायदा उठाया जाता है
सच लिखता रह 'राज' हो के बेपरवाह
ये फर्ज़ है, और ऐसे ही निभाया जाता है
-राज