Posts

होता नहीं है वो जो दिखाया जाता है

होता नहीं है वो जो दिखाया जाता है अपना फ़ायदा तुम्हारा बताया जाता है तुम्हे लगता है तुम सोच रहे हो ऐसा ये सब तुम्हारे दिमाग़ में घुसाया जाता है  कुछ बातें इशारों में भी है पड़ती करनी सब कुछ खुल के नहीं बताया जाता है हिम्मत करता है जो सच बोलने की  हो कर इकट्ठे उसे अब दबाया जाता है  कमेंट ऑप्शन कर दो बंद फेसबुक में यहीं से तो सारा ज़हर फैलाया जाता है चादर धर्म की यहां काम आती है बहुत इसी की आड़ में फ़ायदा उठाया जाता है सच लिखता रह 'राज' हो के बेपरवाह ये फर्ज़ है, और ऐसे ही निभाया जाता है  -राज